फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Thu, 26 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों के प्रति स्कूली छात्रों को जागरूक करने के लिए सेक्टर 21 स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्कूल के विद्यार्थियों ने यातायात जागरूकता रैली भी निकाली।
विज्ञापन


यातायात विशेषज्ञों ने बच्चों को जागरूकता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि सड़क पर जरा सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। 80 फीसदी सड़क हादसों की वजह ट्रैफिक नियमों की लापरवाही होती है। नींद, नशा, तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाना और मोबाइल का प्रयोग हादसों की सबसे बड़ी वजह बनता है।

इसलिए यातायात नियमों का पालन अपनी जिम्मेदारी समझकर करना चाहिए। इस दौरान रोड साइन के संकेतों की जानकारी बच्चों को दी गई। रोड एंजल्स ग्रुप के युवाओं ने प्रोजेक्टर पर यातायात नियमों से जुड़ी एक फिल्म भी बच्चों को दिखाई। स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू उप्पल ने भी बच्चों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें