फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः महिलाओं को मिली बड़ी सौगात, अब बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर, जानें कब से मिलेगी सुविधा

Thu, 15 Aug 2019 01:44 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रक्षाबंधन और 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने गुरुवार को छत्रसाल स्टेडियम में 73वें स्वतंत्रता दिवस पर एलान किया कि 29 अक्तूबर से डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाएं मुफ्त सफर का लाभ उठा सकेंगी। 

विज्ञापन

 



केजरीवाल ने इस घोषणा के दौरान कहा कि दिल्ली की सभी बहनों के लिए अपना फर्ज अदा कर रहा हूं और ऐसी घोषणा कर रहा हूं कि जिससे बहनों की सुरक्षा बढ़ेगी, सशक्तिकरण होगा और वे सपने हासिल करने के लिए मजबूत बनेंगीं।

डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर से दिल्ली सरकार पर सालाना 300 करोड़ रुपये का भार पड़ सकता है। सरकार के इस कैबिनेट मसौदा को विधि विभाग ने भी हरी झंडी दे दी है। जानकारी के मुताबिक महिलाओं को मुफ्त सफर करने के लिए पिंक कार्ड जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें