फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने बीजेपी का नमक खाया हैः राखी सावंत

Sat, 01 Mar 2014 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आइटम गर्ल राखी सावंत ने शनिवार को दिल्ली के बीजेपी ऑफिस में पहुंचकर सबको चौंका दिया। राखी सावंत ने कहा कि मैंने नमो चाय पी है और मैंने राजनाथ सिंह के घर पर खाना भी खाया है। इसका सीधा मतलब है कि मैंने बीजेपी का नमक खाया है।
विज्ञापन


राखी सावंत के पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर भारी भीड जमा हो गई लेकिन बाद में राखी ने बताया कि वह बीजेपी में शामिल होने आए सैनिकों से मिलने आई है।

अपने आपको बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की मुरीद बताने वाली राखी ने कहा कि भाजपा उसका घर है और वह पार्टी की बेटी हैं। आज वह यहां चाय पीने तथा सैनिकों से मिलने आई हैं।

राखी ने कहा कि वह चाहती हैं कि लोग बीजेपी के लिए वोट करें और मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने पार्टी में शामिल होने से जुडे सवालों को टालते हुए कहा कि इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


बाद में बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने सेना के पूर्व प्रमुख जनरल वी के सिंह के पार्टी में शामिल होने के मौके पर राखी सावंत के पार्टी कार्यालय आने की पुष्टि करते हुए कहा कि मैं आज उस समय भावुक हो गया जब राखी सावंत ने आकर मेरे चरण स्पर्श कर कहा कि वह बीजेपी में शामिल होने आए सैनिकों को धन्यवाद देने और उन्हें राखी बांधने आई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें