फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़लान को मिला बर्थडे गिफ्ट, सबसे कम उम्र की विधानसभा उपाध्यक्ष बनीं

Fri, 10 Jun 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राखी बिड़लान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलोपुरी से विधायक और पूर्व मंत्री राखी बिड़लान को बर्थडे गिफ्ट मिला है। शुक्रवार को दिल्ली विस ने सर्वसम्मति से राखी बिड़लान को आठवीं उपाध्यक्ष चुना। राखी सबसे युवा उपाध्यक्ष बनी हैं।
विज्ञापन


दिल्ली विस के 70 विधायकों में एकमात्र देवली से विधायक प्रकाश ही राखी से कम उम्र के हैं। वहीं दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल राखी से करीब 40 साल बड़े हैं।

राखी को उपाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रखा जिसका उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने समर्थन किया।
विज्ञापन

राखी सबसे कम उम्र की उपाध्यक्ष

राखी बिड़लान - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा जगदीप, राजेंद्रपाल गौतम और अमानतुल्ला खान ने भी प्रस्ताव किया जिनका विजेन्द्र गर्ग, दिनेश मोहनिया और मदन लाल से समर्थन किया। उपाध्यक्ष चुने जाने केबाद राखी बिडलान ने सदन का धन्यवाद किया।

अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बताया कि पत्रकारिता से राजनीति में आई राखी सबसे कम उम्र की उपाध्यक्ष बनी हैं। नियम 280 की चर्चा के दौरान पौने तीन बजे राखी को सदन चलाने की जिम्मेदारी रामनिवास गोयल ने फूल का गुलदस्ता देकर सौंपी। इस दौरान थोड़ी नर्वस दिखी बिड़लान ने करीब 25 मिनट सदन चलाया।

राखी ने सदन के बाहर कहा है कि पार्टी ने सबसे कम उम्र में मंत्री बनने का मौका दिया था। अच्छी तरह से निभाया। अब उपाध्यक्ष बनाया है तो निष्पक्षता से सदन चलाऊंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें