रौशनआरा बाग स्थित गुरु हनुमान अखाड़े में रविवार को दंगल का आयोजन हुआ। देशभर के डेढ़ सौ से अधिक पहलवान इस यहां अपने दांव-पेंच आजमा रहे हैं।
इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व सुशील पहलवान भी मौजूद थे। गुरु हनुमान के 116वें जन्मदिवस पर दंगल का आयोजन किया जा रहा है।
इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि देश में कुश्ती की पहचान गुरु हनुमान से ही है। केंद्रीय खेल मंत्री बात करूंगा कि गुरु हनुमान के नाम पर कोई पुरस्कार भारत सरकार रखे।