फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ ने की घोषणा तो मारे जाएंगे इनके बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश से भाजपा सांसद को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के दौरान अगर भारत-नेपाल सीमा व इलाके के विकास की घोषणाएं की गईं तो उन्हें व उनके बेटा-बेटी को जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन


सांसद की ओर से नई दिल्ली जिले के तिलक मार्ग थाने में शिकायत दी गई है। मामला केंद्रीय गृहमंत्री से भी जुड़ा है इसलिए देश की सुरक्षा एजेसियां अलर्ट हो गई हैं।

नई दिल्ली जिला डीसीपी विजय सिंह ने सांसद की ओर से शिकायत मिलने की पुष्टि की करते हुए कहा कि मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटर बॉक्स से निकला धमकी भरा खत

पुलिस के मुताबिक पंकज चौधरी महाराजगंज, उत्तरप्रदेश से भाजपा के सांसद हैं। वह पांचवीं बार लोकसभा के लिए चुने गए। वह भाजपा संसदीय दल के सचेतक भी हैं।

दिल्ली में वह सरकारी आवास 20 केनिंग लेन में रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर लेटर बॉक्स में धमकी भरा पत्र मिला। एक पेज का पत्र हिंदी में लिखा हुआ है।

राजनाथ 28 अगस्त को महाराजगंज, यूपी के दौरे पर हैं। पत्र में कहा गया है कि अगर राजनाथ के कार्यक्रम व दौरे के दौरान सोनाली सीमाक्षेत्र के विकास या किसी अन्य विकास योजना का शिलान्यास किया गया तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन

तुम्हारे परिवार को नहीं छोड़ेंगे

तुम्हारे परिवार को नहीं छोड़ेंगे। बेटा और बेटी को जान से मार देंगे। पत्र में ये भी कहा गया है कि तुम्हारी मौत भी निश्चित है। पत्र में उनके स्टाफ को भी धमकी दी गई।

पत्र के आखिर में लाल सलाम और माओवादी ताकत जिंदाबाद लिखा हुआ है। सांसद के निजी सचिव शिबू खान ने इसकी शिकायत तिलक मार्ग थाना पुलिस को की है।

शिबू खान ने धमकी भरा पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि लोग नहीं चाहते कि भारत-नेपाल सीमा का विकास हो। बार्डर का विकास करना सांसद महोदय की प्राथमिकता है। इस पर वह अटल हैं। वह किसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें