फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: AAP विधायक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में चल रहे चुनावी माहौल में शनिवार शाम आम आदमी पार्टी के विधायक राजेश गर्ग को हिरासत में ले लिया गया। उन पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने और आधिकारियों से झड़प करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक उन्हें पुलिस जबरन थाने ले गई है।
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार शाम डीसी दिल्ली के कुछ इलाकों में दौरे पर थे। इसी दौरान रोहिणी दिल्ली के विधायक कुछ स्थानीय समस्याओं को लेकर वहां पहुचं गए और प्रदर्शन करने लगे।

साथ ही उन्होंने कुछ सरकारी गाड़ियों का घेराव भी किया और समर्थकों के साथ हंगामा किया। इसी पुलिस अधिकारियों और विधायक राजेश गर्ग में झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और जबरन थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं ये कोई चाल तो नहीं

अब तक राजेश गर्ग आप के सबसे विवादित विधायक रहे हैं। बीच-बीच में इनके भाजपा में शामिल होने की खबरें आती रही हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों जोड़-तोड़ की चर्चाओं के बीच जब अरविंद केजरीवाल अपने सभी विधायकों की परेड कराई थी तब राजेश गर्ग उसमें शामिल नहीं थे।

ध्यान देने वाली बात है कि शनिवार को भी केजरीवाल अपने सभी विधायकों संग राष्ट्रपति से मिलकर ‌भाजपा को सरकार बनाने के लिए निमंत्रण न देने और दिल्ली में चुनाव कराने के‌ लिए मुलाकात करने वाले हैं। ऐसे में अगर राजेश गर्ग को देर तक हिरासत में रखा जाता है तो वह फिर से उस परेड में शामिल नहीं हो पाएंगे।

साथ ही दो दिन पहले उन्होंने कहा ‌था कि विधायक बनने से उनको घाटा हुआ है। इससे उनकी लोकप्रियता को खासी क्षति हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें