फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajendra Nagar Vidhan Sabha Bypolls: नामांकन प्रक्रिया समाप्त, मैदान में 27 उम्मीदवार, सभी दलों ने रोड शो से दिखायी सियासी ताकत

Tue, 07 Jun 2022 03:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तीनों बड़ी पार्टियों प्रत्याशियों को मिलाकर कुछ 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, आठ व नौ जून को उम्मीरवार नाम वापस ले सकते हैं। 23 जून को होने वाले मतदान के लिए नौ जून की शाम को उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट आएगी। 
विज्ञापन
आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेंद्र नगर विधान सभा उपचुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान सभी ने रोड शो निकालकर अपनी सियासी ताकत का अहसास कराने की कोशिश की। तीनों बड़ी पार्टियों प्रत्याशियों को मिलाकर कुछ 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, आठ व नौ जून को उम्मीरवार नाम वापस ले सकते हैं। 23 जून को होने वाले मतदान के लिए नौ जून की शाम को उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट आएगी। जबकि 26 को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

विज्ञापन


आप प्रत्याशी ने किया नामांकन, सांसद राघव चड्ढा व संजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता रहो मौजूद
आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रोड शो निकाला। नारायणा विहार गुरुद्वारा से शुरू हुआ और रोड शो आरओ ऑफिस पर खत्म हुआ। इसमें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, विधायक आतिशी, संजीव झा, सौरभ भारद्वाज, दिलीप पांडेय आदि विधायक भी मौजूद रहे। राजेंद्र नगर के पूर्व विधायक व पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी रोड शो में शामिल हुए। इससे पहले भी दुर्गेश पाठक ने शुक्रवार को आरओ ऑफिस में जाकर नामांकन पत्र के दो सेट जमा किए थे। जबकि सोमवार को अपनी ताकत दिखाते हुए नामांकन पत्र का तीसरा सेट जमा कराया। 

इस मौके पर दुर्गेश पाठक ने कहा कि आप इस उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। रोड शो के दौरान राजेंद्र नगर की जनता का समर्थन देखने को मिला। लोगों में आम आदमी पार्टी को लेकर विश्वास है, सभी उम्मीद भरी निगाहों से हमें देख रहे हैं। तभी मन में ठान लिया कि चाहे कुछ हो जाए, राजेंद्र नगर निवासियों को हर तकलीफ से दूर रखेंगे। उन्होंने कहा कि रोड शो के दौरान जनता के बीच जिस प्रकार का उत्साह देखने को मिला, उससे स्पष्ट है कि उनको राजेंद्र नगर की जनता का आशीर्वाद मिल गया है और आप यह उपचुनाव भारी बहुमत से जीतेगी। आप हर प्रकार से इस बात को सुनिश्चित करती है कि जो भी काम हो रहे हैं उनसे जनता को लाभ मिल रहा है या उनकी मदद से जनता का जीवन आसान हो रहा है। इन सभी बातों से जनता वाकिफ है। उनका दावा है कि लोगों ने आप के हक में जाने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें