फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राजेंद्र के दफ्तर से जब्त फाइलों से दस्तावेज गायब'

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर जहां केंद्र सरकार और सीबीआई ये कह रही है कि सीबीआई ने सीएम दफ्तर पर छापा नहीं मारा, वहीं मंगलवार से ही आम आदमी पार्टी ये साबित करने पर लगी हुई है कि राजेंद्र के बहाने सीएम दफ्तर पर छापा मारा गया है।
विज्ञापन


इसी बात को साबित करने के लिए आज एक बार फिर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर ये कहा कि सीबीआई ने सीएम दफ्तर पर ही छापा मारा था। उन्होंने कहा कि अगर वो छापा सीएम दफ्तर पर नहीं था तो क्यों सीएम के दफ्तर में मौजूद नवंबर दिसंबर की फाइलों को जब्त किया गया?

सिसोदिया ने इस बात से नाराजगी जताते हुए आगे कहा कि और फिर केंद्रीय मंत्री संसद में ये बयान देते हैं कि सीबीआई के छापे का मुख्यमंत्री के दफ्तर और उसके टेन्योर से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


वहीं सीबीआई की तरफ से ये खबरें आ रही हैं कि जिन फाइलों को उन्होंने कल राजेंद्र के दफ्तर से जब्त किया था उनमें से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हैं। हालांकि अभी ये पता नहीं चला है कि इन दस्तावेजों की कितनी महत्ता है और ये किस मामले से जुड़े हैं।

स्वतंत्र हो सीबीआई

मनीष ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वो ये साफ-साफ कहना चाहते हैं कि वो मुख्यमंत्री का दफ्तर था, जहां सीबीआई का छापा पड़ा था और डीडीसीए की फाइलें देखी गई थीं।

मनीष ने केजरीवाल की बात को एक तरह से दोहराते हुए कहा कि हमारे जो लोग छापे के वक्त वहां मौजूद थे उन्होंने बताया कि सीबीआई डीडीसीए की फाइलों को ले जाने वाली थी।

हालांकि केजरीवाल के मीडिया से बात किए जाने के बाद उन्होंने वो फाइल वहीं छोड़ दी। सिसोदिया ने ये भी कहा कि सीबीआई को पूरी तरह से स्वतंत्र करने की जरूरत है। सरकार सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है।

राजेंद्र पहुंचे सीबीआई दफ्तर

भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सीबीआई के हत्थे चढ़े केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार को मंगलवार को तो 7 घंटे लंबी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था लेकिन आज सुबह वह फिर सीबीआई दफ्तर पहुंचे हैं।

कहा जा रहा है कि राजेंद्र से सीबीआई आज फिर पूछताछ करेगी। वहीं राजेंद्र के दफ्तर व घर समेत अन्य 14 जगहों पर सीबीआई के छापे के बाद ‌दिल्ली की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। इस राजनीति में बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने आ गई है और निशाना सीधे वित्त मंत्री अरुण जेटली हैं।

केजरीवाल ने एक बार फिर वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि, 'वित्त मंत्री कल संसद में झूठ बोले थे। इसके साथ ही वो उनसे प्रश्न भी करते हैं कि जेटली डीडीसीए की जांच से इतने डरे क्यों हैं। डीडीसीए घोटाले में उनकी क्या भूमिका है?'
विज्ञापन

केजरीवाल ने कागजात दिखाकर किया खुलासा

दिल्ली सचिवालय में पड़े कल के सीबीआई छापे के बाद जैसे केजरीवाल ने ट्वीट करना शुरू किया था वही सिलसिला आज सुबह भी जारी रखा है। केजरीवाल ने अपने दफ्तर के कुछ कागजातों को दिखाते हुए ये दावा किया है कि मेरे दफ्तर से इन्हें जब्त किया गया था जिनका राजेंद्र कुमार पर लगाए गए आरोपों से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने जिस फाइल की जांच की थी वो आइटम 7 यानी पिछले एक महीने में सीएम दफ्तर से कितनी फाइलों का मूवमेंट हुआ है, इसकी जांच का आरोप केजरीवाल सीबीआई पर लगा रहे हैं। इसके साथ ही केजरीवाल ने ये भी ट्वीट किया कि सीबीआई मेरे दफ्तर में डीडीसीए की फाइलें पढ़ रही थी।

केजरीवाल कहते हैं कि सीबीआई ने उसे जब्त भी कर लिया होता लेकिन मेरे मीडिया को बताने के बाद उन्होंने उस फाइल को छोड़ दिया। कोई बड़ी बात नहीं है अगर सीबीआई उसकी कॉपी ले गया हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें