प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का गैंग सीबीआई के गिरफ्त में आए आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार का समर्थन इसलिए कर रहा है, क्योंकि वह लगातार उनके लिए पैसा उगाहने के प्रशासनिक तंत्र रहे हैं।
केजरीवाल का 49 दिन का पहला कार्यकाल हो या वर्तमान शासन, राजेंद्र कुमार ने रेड राज की धमकियों को दिखाकर केजरीवाल दल के लिए अकेले वैट विभाग से 200 करोड़ रुपये से अधिक एकत्र किए हैं।
मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, मंत्री आरपी सिंह, प्रदेश महामंत्री रमेश बिधूड़ी, आशीष सूद व रेखा गुप्ता ने कहा कि राजेंद्र कुमार वह तोता हैं, जिनमें केजरीवाल के प्राण बसते हैं।