फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन और वैशाली में बनेगी मार्केट

Tue, 12 Aug 2014 01:30 AM IST
राजीव शर्मा/ अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हुडको के साथ हाउसिंग स्कीम के अलावा नगर निगम पाश कालोनियों के बीच रिटेल मार्केट भी बनाएगा। दुकानों को बनाकर नगर निगम लीज पर देगा।
विज्ञापन


इससे निगम को आमदनी के साथ-साथ लोगों को रोजगार रेजीडेंट्स को आम जरूरत का सामान आसानी से मुहैया हो जाएगा।

निगम की कार्यकारिणी समिति ने इसे ग्रीन सिग्नल दे दिया है। निगम का संपत्ति विभाग अब पाश कालोनियों का सर्वे कर खाली पड़ी सरकारी जमीनों को चिह्नित करेगा।

दरअसल, राजनगर एक्सटेंशन, डूंडाहेड़ा, भोवापुर, महाराजपुर, भोपुरा समेत कई जगहों पर नगर निगम की खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं।

कुछ जगहों पर बिल्डरों के प्रोजेक्ट के बीच में आ चुकी जमीनों को सेटलमेंट कर प्रोजेक्ट के बाहर एकमुश्त जमीन छोड़ दी गई है। यह जमीनें दो से पांच हजार वर्ग मीटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर हाउसिंग स्कीम तो नहीं लाई जा सकती, लेकिन कामर्शियल कांप्लेक्स या मार्केट बनाए जा सकते हैं। नगर निगम इन बेशकीमती जमीनों का उपयोग कर मार्केट बनाने की तैयारी कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें