फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुदहुद का असर: उत्तर भारत में होने वाली है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हुदहुद तूफान का असर उत्तर भारत में भी दिखेगा। तूफान के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार समेत मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हुदहुद तूफान की वजह से बंगाल की खाड़ी से उठने वाली तेज हवाओं से मौसम के मिजाज में बदलाव होगा।

जिससे उत्तर भारत के कुछ इलाकों में तेज बारिश के आसार बनते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो इसमें सबसे ज्यादा बारिश की संभावना पूर्वी उत्तर प्रदेश में है।
विज्ञापन

पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेजी बारिश होने का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग के निदेशक बीपी यादव ने बताया कि हुदहुद के कारण मौसम में आए बदलाव का असर उत्तर भारत में दिखेगा। 13 अक्तूबर की शाम से पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर समेत अन्य इलाकों में बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 14 और 15 अक्तूबर को भारी बारिश की भी संभावना है। 15 अक्तूबर के बाद यह धीरे-धीरे कम हो जाएगा।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हुदहुद का असर शनिवार शाम से मध्य बंगाल की खाड़ी में दिखने लगेगा। रविवार सुबह से यह पूरी तरह यहां पहुंचने का पूर्वानुमान है।

जो कि रविवार शाम तक रहेगा। इसके कारण दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसी का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में भी देखने को मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें