फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से सर्द हुआ मौसम, प्रदूषण से नहीं मिली राहत

Wed, 14 Nov 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली के आरकेपुरम में बारिश - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हुआ, लेकिन प्रदूषण से ज्यादा राहत नहीं मिली। हल्की बारिश बुधवार को भी होने की संभावना है।  
विज्ञापन


उसके बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। इस कारण से दिन व रात की ठंड बढ़ेगी। मंगलवार को आसमान में सुबह के समय बादल छाए रहे। हालांकि यह बारिश ज्यादा तेज नहीं थी। 

12 बजे के बाद मौसम साफ हो गया और हल्की धूप निकल आई। शाम को चार बजे के बाद आसमान पर फिर बादलों ने डेरा डाल लिया। शाम 5:30 बजे तक दिल्ली में 0.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बावजूद अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में रात में फिर से रात में बारिश हुई। आरके पुरम इलाके में बारिश हुई। 

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार को भी हल्की बारिश होगी। उसका असर 15 नवंबर से देखने को मिलेगा।  

 15 नवंबर से 18 नवंबर तक न्यूनतम 3 से 4 डिग्री गिरेगा। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 26-27 के आसपास बना रहेगा।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें