फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की बीवी को वश में करने के लिए घर लाया 'उल्लू', किया हैरान करने वाला काम, पहुंचा जेल

Tue, 13 Nov 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उल्लू को मारने वाला शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दूसरे की खूबसूरत बीवी को पाने के लिए एक शख्स ने जो किया अगर वो आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। यह घटना दिल्ली के सुल्तानपुरी की है।

विज्ञापन

  
तंत्र मंत्र के जरिए महिला को वश में करने के लिए एक उल्लू मारने वाले तांत्रिक को सुल्तानपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने मृत उल्लू बरामद किया है। आरोपी की पहचान कन्हैया के रूप में हुई है। पुलिस उसे उल्लू मुहैया करने वाले उसके जीजा की तलाश कर रही है।

पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला ने बताया कि सुल्तानपुरी पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने घर में रखे उल्लू को मार दिया है। पुलिस ने उसके मकान पर दबिश देकर कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया। छापे के दौरान पुलिस ने पाया कि युवक कमरे में उल्लू को रखकर तंत्र-मंत्र कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लू को प्रताड़ित कर मार दिया

उसने उल्लू को प्रताड़ित कर मार दिया था। पुलिस ने पशु विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उन्हें मृत उल्लू सौंप दिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक महिला से प्यार करता है। उसे वश में करने के लिए तंत्र-मंत्र कर रहा था।

उसने 15 दिन पहले अपने जीजा कुन्नू से उल्लू मंगवाया था। जांच में पता चला कि कन्हैया इलाके में काफी दिन से तंत्र-मंत्र कर रहा था और आसपास की महिलाएं उससे अपनी समस्याओं का समाधान करवाने आती थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें