फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: सुबह से छाए थे बादल, दोपहर में पड़ी राहत की फुहारें, बारिश से दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहावना

Sat, 04 Jul 2026 01:48 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान थे। बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन
Weather Update - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के साथ-साथ नोएडा सहित एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। दोपहर में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग काफी परेशान थे। बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया है। काफी तेज बारिश होने से निवासियों ने राहत की सांस ली है। लोगों कहना है कि कई दिनों से काफी परेशानी हो रही थी या बारिश अमृत का काम करेगी। 

इससे पहले शुक्रवार को पूरे दिन राजधानी में बादलों की आवाजाही के बीच लोगों को धूप से कुछ राहत तो मिली लेकिन गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान भी किया। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को भोर में न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई। इस दौरान 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, धूप निकलने के बाद उमस और गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन

सप्ताहभर में बारिश से तीन डिग्री तक कम होगा तापमान
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आने वाले एक सप्ताह तक हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा तेज हवाएं चलने से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक कमी आने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें