फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर भीगेगी दिल्ली: आज से छह दिन छाए रहेंगे बादल, 15 अगस्त पर बारिश के आसार; पढ़ें पूर्वानुमान

Thu, 13 Aug 2026 01:19 AM IST
Akash Dubey अमर  उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। 13 से 18 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगस्त के शुरुआती 11 दिनों में अच्छी बारिश के बाद अब अगले छह दिनों तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 18 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग समय पर हल्की बारिश हो सकती है। 13 अगस्त को सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश के आसार हैं। 14 अगस्त को सुबह से दोपहर और फिर दोपहर से शाम के बीच कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन

15 अगस्त को सुबह हल्की बारिश की संभावना है, साथ ही दोपहर से शाम के बीच भी हल्की बारिश हो सकती है। 16, 17 और 18 अगस्त को भी सुबह से शाम के बीच एक-दो बार हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री व न्यूनतम 22-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

हालांकि, बुधवार को दिनभर तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम 26.3 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि आर्द्रता 80 से 100 फीसदी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें