फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूक-रूककर दिनभर हुई बारिश ने गुरुग्राम को भिगोया

Thu, 14 Mar 2019 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते गुरुग्राम के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ। पूरा दिन रूक-रूककर बारिश हुई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने होली से पहले दोबारा बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


बीते तीन दिनों से खिली धूप के बाद बृहस्पतिवार को सुबह से बादल छा जाने और हवा चलने से लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। इसी बीच रूक-रूककर बारिश होने लग गई। बारिश के बाद शाम को शहर का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ कुलदीप ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव हुआ, शुक्रवार से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को दोबारा बारिश के आसार बन रहे है। ऐसा होने से होली पर लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें