राजधानी और एनसीआर में मौसम पल-पल करवट ले रहा है। कभी धूप निकल रही है, तो कभी काले बादलों के साथ झमाझम बारिश होने लगती है। नोएडा शहर में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है। नोएडा के सेक्टर 31, 39, 51, 125, 126 समेत कई स्थानों पर झमाझम बारिश हो रही है।