फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश शुरू, तेज हवा के साथ बरसात से मौसम हुआ सुहाना

Thu, 27 Jun 2024 08:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्रांस हिंडन के साथ ही पूर्वी दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर और आसपास के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। आसमान में काले-काले बादल छाये हैं और तेज हवा चल रही है। 
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू हो गई है। इसे सीजन की पहली मानसूनी बारिश माना जा रहा है। ट्रांस हिंडन के साथ ही पूर्वी दिल्ली, नोएडा समेत आसपास के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। आसमान में काले-काले बादल छाये हैं और तेज हवा चल रही है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज से शनिवार तक के लिए बारिश का यलो और रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सप्ताहांत में बारिश से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

मौसम विभाग ने गुरुवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा और धूल भरी आंधी चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जा सकता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें