फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर : आंधी और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस

Tue, 01 Jun 2021 03:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
आंधी और बारिश के चलते दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर एक पेड़ टूटकर सड़क पर आ गिरा... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। देर रात तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली के बीच झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाई है। दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।  

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में 50 से 80 की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश का अनुमान है। 

दिल्ली-एमसीआर में बीते की दिनों से तेज गर्मी पड़ रही है। दिन में तेज धूप रहती है और हवा भी नहीं चल रही। ऐसे में बारिश और हवाओं ने लोगों को राहत दी है और इससे तापमान में भी कुछ कमी आने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। आसमान में बादल भी छाए रहेंगे, तेज धूल भरी आंधी भी चलेंगी तो वहीं बारिश का अनुमान भी व्यक्त किया गया था। 

मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम एक बार फिर करवट लेगा। रविवार से ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी थी, जब देर शाम तेज धूर भरी हवाएं चलनी शुरु हुई। सोमवार शाम से बृहस्पतिवार तक तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट होगी। वहीं बृहस्पतिवार तक बादल छाए रहने, हल्की बारिश होने व 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी। इस कारण से पारे में बढ़ोतरी नहीं होगी। इस दौरान तापमान 38 डिग्री के आसपास बना रहेगा। 

चार जून से आसमान से बादल छंटने पर तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु होगी और तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरु होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें