स्वतंत्रता दिवस के दिन अगर पर ट्रेन यात्रा करने की सोच रहे है तो ट्रेन का समय पता करके ही घर से निकलें। हर साल की तरह इस साल भी रेलवे ने लाल किले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को ध्यान में रख ट्रेनों के संचालन में अस्थाई तौर से बदलाव किया है।
ट्रेन संख्या 04447 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन स्पेशल को निरस्त किया गया है तो कई ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 12225 आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस को बारास्ता साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन होकर चलाया जाएगा।
इसी तरह ट्रेन संख्या 14042 देहरादून-दिल्ली जंक्शन मंसूरी एक्सप्रेस बारास्ता साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन चलेगी। ट्रेन संख्या 04091 दनकौर-शकूरबस्ती स्पेशल परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 04486 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद स्पेशल नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी।