फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रह गई भौचक्का: अस्पताल में जांच के दौरान हथकड़ी से हाथ निकाल भागा आरोपी, पीछा करके भी पकड़ न पाई खाकी

Thu, 11 Aug 2022 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

हथकड़ी से हाथ निकाल फरार आरोपी की काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिसकर्मी ने मंगोलपुरी थाने में मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी की पहचान नांगलोई निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए आया दुष्कर्म का एक आरोपी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। काफी तलाश के बाद आरोपी का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिसकर्मी ने मंगोलपुरी थाने में उसके फरार होने की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपी की पहचान नांगलोई निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


नवीन के खिलाफ सात जुलाई को इलाके में रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म करने की शिकायत की थी। शिकायत पर निहाल विहार थाना पुलिस ने नवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटना के बाद से आरोपी फरार था। 9 अगस्त की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में मौजूद है। पुलिस ने घर पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी ने काफी हंगामा किया था, लेकिन पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई।

विज्ञापन

पूछताछ से पहले पुलिस उसकी मेडिकल जांच करवाने के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर आई। निहाल विहार थाने में तैनात हवलदार सोहन सिंह नवीन के हाथ में हथकड़ी लगाकर उसे अस्पताल लेकर आए थे। एक छोर को हवलदार ने पकड़ रखा था। इस दौरान जब डॉक्टर नवीन का खून जांच कर रहे थे। इसी बीच नवीन ने चुपके से हथकड़ी से अपना हाथ निकाल लिया और वहां से भागने लगा। नवीन को भागते देख हवलदार ने पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिसकर्मियों ने आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने मंगोलपुरी थाने में नवीन के खिलाफ शिकायत दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें