आईआरसीटीसी की वेबसाइट हैंग रहने के कारण कई लोगों को यहां तक पता नहीं चला कि उनकी वेटिंग टिकट कन्फर्म हुई या नहीं। ऐसे में उन्हें स्टेशन पर ही जाकर पता करना पड़ा कि उनका बर्थ आरक्षित हुआ है या नहीं।
भारतीय रेलवे ने ऐलान किया था कि दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम शुक्रवार देर रात 11:45 देर रात 1:40 तक बाधित रहेगा। लेकिन यह बाधा शनिवार को भी रही। इस दौरान इंटरनेट बुकिंग, रिजर्वेशन, पूछताछ नंबर 139 की सेवाएं भी ठीक से काम नहीं कर रही थी।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी ठीक से नहीं हो पा रही थी। स्टेशन पर अनारक्षित टिकट के लिए मशीनें तो लगी है, लेकिन यहां से सर्वर सिस्टम काम नहीं करने के कारण टिकट नहीं मिल पा रहा है।