फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अलर्ट: दिल्ली में प्रदर्शन का असर, बिहार-यूपी-पंजाब-राजस्थान की कई ट्रेनें रद्द; देखें गाड़ियों की सूची

Fri, 09 Oct 2026 05:22 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रेलवे ने यह फैसला दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रेलवे का कहना है कि प्रदर्शन के कारण सड़कों पर भारी भीड़ और यातायात अवरोध होने से करीब पांच हजार यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके थे और ट्रेन उनके बिना रवाना हो गई थी। इसलिए रेलवे ने पहले ही परिचालन में बदलाव किया है।
 
विज्ञापन
10 अक्तूबर के प्रदर्शन के मद्देनजर कई ट्रेनें रद्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास शनिवार सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक भारी जाम की आशंका के चलते कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही रद्द कर दिया गया है। नौ अक्तूबर को दोपहर दो बजे के बाद अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली और 10 अक्तूबर को सुबह चार से दोपहर दो बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गई हैं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

क्यों लिया रेलवे ने ये फैसला?
रेलवे के अनुसार, यह फैसला दिल्ली में 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रेलवे का कहना है कि प्रदर्शन के कारण सड़कों पर भारी भीड़ और यातायात अवरोध होने से करीब पांच हजार यात्री समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके थे और ट्रेन उनके बिना रवाना हो गई थी। इसलिए रेलवे ने पहले ही परिचालन में बदलाव किया है।

बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनें भी प्रभावित
रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों में बिहार से दिल्ली आने वाली कई महत्वपूर्ण गाड़ियां शामिल हैं। इनमें 20801 मगध एक्सप्रेस, 12309 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस, 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और 22361 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इनके अलावा 12301 हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है। इसी तरह प्रयागराज और उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाली 12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी, 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस, 12275 हमसफर एक्सप्रेस, 12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस, 12447 उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति, 14211 आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी, 12559 और 12581 बनारस-नई दिल्ली ट्रेनें भी प्रभावित हैं। 15303 कासगंज-नई दिल्ली और 82501 लखनऊ-नई दिल्ली सेवा भी रद्द की गई है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब की ट्रेनें भी रद्द
मध्य प्रदेश और पश्चिम भारत की ओर से आने वाली 20155 डॉ. आंबेडकर नगर-नई दिल्ली, 09309 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन, 12415 इंदौर-नई दिल्ली, 12247 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन और 12957 साबरमती-नई दिल्ली ट्रेनें भी रद्द की गई हैं। जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन आने वाली 22181, 12189 और 12121 ट्रेनें भी निरस्त की गई हैं। वहीं राजस्थान और हरियाणा की ओर से आने-जाने वाली 12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन, 15308 सिरसा-तिलक ब्रिज, 14727 श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज, 14738 तिलक ब्रिज-भिवानी, 14737 भिवानी-तिलक ब्रिज और 14728 तिलक ब्रिज-श्रीगंगानगर जैसी सेवाएं भी प्रभावित हैं।

मुंबई से आने वाली दो राजधानी पांच घंटे पुनर्निर्धारित
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के बजाय उनके समय में बदलाव किया है। 12951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस और 12953 मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस को पांच घंटे पुनर्निर्धारित किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे पूछताछ, एनटीईएस और रेल वन ऐप पर अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जांचकर ही यात्रा शुरू करें। खासतौर पर नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाले यात्रियों को 10 अक्तूबर को सुबह के समय स्टेशन पहुंचने की योजना बनाते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन 25 घंटे बंद
नमो भारत यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन नौ अक्तूबर की रात नौ बजे से 10 अक्तूबर की रात 10 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान दोनों स्टेशनों पर यात्रियों का प्रवेश और नमो भारत ट्रेन सेवाओं का संचालन उपलब्ध नहीं रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें