फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई सड़कों पर लगेंगी रेलिंग ‘स्थायी होगी वनवे व्यवस्था’

Thu, 28 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लागू हुई वनवे व्यवस्था स्थायी रूप से जारी रहेगी। नगर मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह ने सेक्टर-6 स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कहा कि वनवे व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए कई नए परिवर्तन किए जाएंगे। इसमें सड़कों पर अतिक्रमण हटाकर रेलिंग लगाना, सड़कों से डिवाइडर हटाना आदि प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि बांस बल्ली, हरौला मार्केट आदि स्थानों पर सड़कों को और बेहतर बनाया जाएगा। वनवे के निर्धारित रूटों पर रेलिंग लगाई जाएंगी। इसके साथ ही वनवे रूट से जुड़े सभी डिवाइडरों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि व्यवस्था नई होने के कारण अभी लोगों को इसमें रियायत दी जा रही है। रविवार तक कोई चालान नहीं काटे जाएंगे। सोमवार से वनवे का नियम तोड़ने वालों का चालान करना शुरू हो जाएगा। हालांकि इस दौरान नियम न मानने वालों को  कुछ देर तक वाहन खड़ा रखने या अन्य का विकल्प भी रखा गया है।

सेक्टर-6 में बाहरी अतिक्रमण से ज्यादा जाम का बड़ा कारण व्यापार कर विभाग द्वारा सीज की गई गाड़ियां हैं। इन गाड़ियों को हटाने के लिए प्राधिकरण जल्द ही नई पार्किंग की व्यवस्था करेगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि व्यापार कर द्वारा सीज गाड़ियों को रखने के लिए एक नई व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके लिए नोएडा अथॉरिटी से बात की गई है। जल्द ही इसके लिए नई पार्किंग की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें