प्रदेश सरकार के आदेश पर गठित टीम ने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को साइबर सिटी पेट्रोल पम्पो पर छापेमारी हुई। इस दौरान को कई खामियां मिली। जिसके बाद पंप संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट की ओर से रैडक्रास सचिव श्याम सुन्दर, डीएफएससी विभाग से इंस्पेक्टर राकेश, पुलिस विभाग से एएसआई ब्रहम प्रकाश, कान्सटेबल सुधीर,, कान्सटेबल नरेश कुमार, माप-तोल विभाग से दीपक हुडडा व आयल कम्पनी के सेल्स मैनेजर साथ रहे।
डीएफएससी मन्जूला दहिया ने बताया कि टीम ने सिटी के विभिन्न पेट्रोल पम्प चेक किए गए है जिनमे से गुडगांव फयूल्स सैन्टर स्टाक बोर्ड भरा नहीं पाया गया। इसके साथ-साथ न्यू कालोनी के एसजेड सिटी पवाईट पर भी स्टॉक बोर्ड भरा नहीं मिला। जिन्हे नोटिस विभाग की ओर से जारी किया जाएगा।
इस पेट्रोल पम्प पर एक नोजल में 30 एमएल की कमी मिली, माप-तोल विभाग द्वारा चालान किया गया है। उन्होने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पम्प की गहनता से जांच की जा रही है यदि किसी भी पेट्रोल पम्प पर कमी मिली तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
टीम लगातार बैगर किसी पूर्व सूचना के पेट्रोल पम्पो पर छापेमारी कर रही है उन मशीनो को भी खोल कर देखा जा रहा है कि कही उसमें कोई यन्त्र तो नही लगा है यह चेंकिग आगे भी जारी रहेगी।