फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक पर छापा, डॉक्टर नहीं दिखा पाए अपनी डिग्री

Wed, 17 Feb 2016 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में भ्रूण जांच की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने  तिजारा मार्ग स्थित एक प्राइवेट जच्चा-बच्चा केंद्र पर छापामारी कर लिंग जांच से संबंधित मामले की जांच की।
विज्ञापन


हालांकि कार्रवाई के दौरान मेडिकल टीम को मौके से कोई भी सुराग नहीं मिला। वहीं जब मेडिकल टीम ने क्लीनिक चला रहे डॉक्टरों की डिग्री मांगी तो वो मौके पर अपना कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

इसके बाद मेडिकल टीम ने  क्लीनिक चला रहे डॉक्टर को एक सप्ताह में अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। तय अवधि में दस्तावेज नहीं दिखाने पर क्लीनिक को सील करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


इस संबंध में जिले के ड्रग इंस्पेक्टर रजनीश धारीवाल ने बताया कि मेवात के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके राजौरा को इस क्लीनिक में भ्रूण जांच करने की शिकायतें मिल रहीं थीं जिस पर विभाग की टीम ने बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. कमल मेहरा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ क्लीनिक पर छापा मारा लेकिन भ्रूण जांच संबंधित बात सामने नहीं आई।

डॉक्टर व सहायक महिला डॉक्टर से उनकी डिग्री मांगी गई तो वह अपना कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके लिए टीम ने उपरोक्त क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टरों को एक सप्ताह के अंदर दस्तावेज नहीं दिखाने पर कनीनिक को सील करने समेत उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

मेवात के सीएमओ बीके राजौरा का कहना है कि इस मामले में पूरी पारदर्शिता से कार्रवाई की जाएगी। क्लीनिक चलाने वाले संचालक डॉक्टर अगर अपने दस्तावेज नहीं दिखाते हैं तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही ऐसी क्लीनिकों को चिन्ह्ति किया जा रहा है जहां भ्रूण जांच के मामले मिल रहे हैं।  उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें