फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से अपहृत युवती का सुराग नहीं, लव जेहाद का शक

Wed, 17 Feb 2016 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों के अपहरण मामले को सुलझाने में साइबर सिटी की पुलिस तनिक भी संजीदगी नहीं दिखा रही है। एक माह पहले दर्ज लड़की के अपहरण मामले में पुलिस परिजनों को भटकने पर मजबूर कर रही है।
विज्ञापन


मामला सुशांत लोक थाने से संबंधित है। पुलिस की कार्यशैली से परेशान लड़की के परिजन अब धरना प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। वजीराबाद गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने करीब एक माह पहले 18 साल की अपनी साली के अपहरण का मामला सुशांत लोक थाने में दर्ज कराया है।

पुलिस ने अपहरण का मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन छानबीन में कोताही बरत रही है। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद कहते हैं कि वह 13 साल से गुड़गांव में रह रहे हैं।
विज्ञापन


उनके साथ उनकी 18 साल की साली भी रहती थी। जो हांगकांग मार्केट के पास एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। 18 जनवरी से वह घर से संदिग्ध हालत में लापता है।

पुलिस ने भरतपुर राजस्थान के सिकंदर नामक व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। छानबीन के दौरान पता चला है कि आरोपी एयरटेल कंपनी में काम करता है।

शिकायत करने वाले राजेन्द्र कुमार का कहना है कि पुलिस तो आरोपी को तलाशने की बजाय लड़की के खुद वापस आने का इंतजार कर रही है। उनका कहना है कि मामला लव जेहाद का मामला है।

युवती का अपहरण एक ग्रुप ने किया है। लड़की के पास न तो मोबाइल था, न ही फेसबुक अकांउट है। वह घर से पैसा भी नहीं ले गई है। सुशांत लोक थाना प्रभारी के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही दोनों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें