फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में रैली, इन रास्तों पर लग सकता है जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की आज होने वाली किसान खेत मजदूर रैली को फाइनल टच दे दिया गया है। रामलीला मैदान स्थित रैली स्थल पर दो मुख्य मंच तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही लोक गीत-संगीत के लिए अलग से मंच बनाया गया है।
विज्ञापन


इस मंच पर सुबह 8:00 बजे से ही विभिन्न प्रांतों के कलाकार मनोरंजन करेंगे। मंच पर हरियाणा, राजस्थान, यूपी, पंजाब समेत कई प्रदेशों की लोक धुन बजेंगी।

वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे को भी दो हिस्से में बांटा गया है। एसपीजी ने शाम को रैली स्थल पर आम लोगों का आना-जाना बंद कर दिया। पूरे मैदान में 12 एलसीडी स्क्रीन स्क्रीन लगाई गई है।

कांग्रेस डेढ़ लाख से अधिक भीड़ जुटाने का दावा कर रही है। इस लिहाज से कुर्सियां तो नहीं लगी हैं लेकिन रैली स्थल के बाहर एलईडी स्क्रीन लगाकर यह कहा जा रहा है जो कार्यकर्ता और किसान मैदान में प्रवेश नहीं कर सकेंगे वे चाराें दिशाओं में लगे एलईडी स्क्रीन पर ही राहुल और सोनिया का भाषण सुनेंगे।
विज्ञापन


रविवार को बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता पहुंचेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री से लेकर पार्षद और कार्यकर्ताओं से भी सहयोग लिया गया है। - ब्रह्म यादव, कांग्रेस नेता

तैयारी पूरी कर ली गई है। दिल्ली से बड़ी संख्या में किसान रैली में उपस्थित रहेंगे। देश के युवा राहुल की तरफ देख रहा है। रैली में करीब दो लाख लोग पहुंचेंगे। - प्रवेश सज्जन कुमार, कांग्रेस नेता

आज कई जगह लग सकता है जाम

रैली की वजह से कनॉट प्लेस, जेएलएन मार्ग, राजघाट, मंडी हाउस, दिल्ली गेट, आसफ अली मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग, बाराखंभा रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, सिकंदरा रोड और अशोका रोड के ज्यादा प्रभावित रहने की संभावना है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) संदीप गोयल ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के अलावा रैली में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश से काफी लोगों के आने की उम्मीद है। रैली में शामिल होने वाले लोग अलग-अलग वाहनों से आएंगे। जरूरत पड़ने पर डायवर्जन किया जा सकता है।

रामलीला पहुंचने का रास्ता:
गुड़गांव से : एनएच-8, धौला कुुआं, रिंग रोड, आश्रम चौक, सरायकाले खां और राजघाट। इसके अलावा एमजी रोड, अरविंदो मार्ग, एम्स रिंग रोड, आश्रम सरायकाले खां और राजघाट।

फरीदाबाद से : एनएच-2, बदरपुर, आश्रम, रिंग रोड, राजघाट।

सोनीपत से : सिंघू बॉर्डर, एनएच-1, जीटी रोड, मुबारका चौक, आजादपुर मंडी, रिंग रोड, सिविल लाइंस, चंदगीराम अखाड़ा और राजघाट।

रोहतक से : एनएच-10, रोहतक रोड, पंजाबी बाग, रिंग रोड, आजादपुर मंडी, सिविल लाइंस, चंदगीराम अखाड़ा और राजघाट। डासना बॉर्डर से धौला कुंआ, रिंग रोड, आश्रम चौक, सरायकाले खां और राजघाट।

गाजियाबाद से : गाजीपुर बॉर्डर से आने वाले लोग एनएच-24, निजामुद्दीन ब्रिज, रिंग रोड राजघाट होकर रामलीला मैदान जा सकते है। अप्सरा बॉर्डर से आने वाले लोग जीटी रोड, आईएसबीटी, रिंग रोड और राजघाट होकर जा सकते हैं।

भोपूरा बॉर्डर से गाजियाबाद, पुश्ता रोड, जीटी रोड, आईएसबीटी, रिंग रोड, राजघाट। लोनी बॉर्डर से लोनी रोड, वजीराबाद, पुश्ता रोड, जीटी रोड, आईएसबीटी, रिंग रोड और राजघाट होकर जा सकते हैं।

नोएडा सेे : डीएनडी फ्लाईओवर, रिंग रोड और राजघाट। चिल्ला बॉर्डर से नोएडा लिंक रोड, एनएच-24, एनएच-24, निजामुद्दीन ब्रिज, रिंग रोड और राजघाट।
विज्ञापन

वाहन यहां पार्क होंगे

कार नगर निगम की अंडरग्राउंड पार्किंग, टैगोर रोड और सिविक सेंटर के पीछे पार्क की जा सकती हैं। बसें (पार्किंग लेवल लगी हुई) माता सुंदरी रोड, पावर हाउस रोड, वेलोड्रम रोड, राजघाट पार्किंग, शांतिवन पार्किंग, सर्विस रोड राजघाट, समता स्थल पर पार्क की जा सकती हैं। मीडिया वाहनों के लिए पार्किंग टैगोर रोड पर होगी। ओवी वैन रामलीला मैदान केगेट नंबर दो के विपरीत साइड में जेएलएन मार्ग के फुटपाथ पर पार्क की जा सकती है। माता सुंदरी रोड पर एक सीमा तक ही बसें पार्क की जा सकती है। वहीं

इन मार्गों पर नहीं चलेंगे कॉमर्शियल वाहन
दिल्ली गेट- राजघाट से जेएलएन मार्ग, कमला मार्केट गोल चक्कर से अजमेरी गेट, कमला मार्केट गोलचक्कर से हमदर्द की ओर, पहाड़गंज चौक- वाई पाइंट शीला सिनेमा से अजमेरी गेट तक, डीडीयू-मिंटो लाइट पाइंट से कमला मार्केट की ओर, लाहौरी गेट से अजमेरी गेट की ओर और बाराखंभा टॉलस्टाय मार्ग से गुरुनानक चौक आदि पर कॉमर्शियल वाहनों के आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

इन मार्गों पर नहीं आएंगे वाहन
जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर दिल्ली गेट से रामलीला मैदान की ओर, रणजीत सिंह मार्ग पर बाराखंभा रोड से रामलीला मैदान, अरुणा आसफ अली रोड पर अजमेरी गेट से रामलीला मैदान तक आदि मार्ग पर वाहनों के आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं रैली में आने वाली बसों को आईपी मार्ग, बीएसजेड मार्ग, मिंटो रोड डीबीजी गुप्ता रोड और सुभाष मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

ऐसे जाएं
पूर्वी और उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग आईपी मार्ग, डीडीयू मार्ग होकर अजमेरी गेट और पहाड़गंज होकर जा सकते हैं। जेपीएन अस्पताल जाने वाले लोगों को विशेष सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें