फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली न्याय यात्रा का औपचारिक समापन गुरुवार को, इंडोर स्टेडियम में जनसभा संबोधित करेंगे राहुल गांधी

Mon, 09 Dec 2024 06:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस अपनी महत्वाकांक्षी 'दिल्ली न्याय यात्रा' का औपचारिक समापन बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जनसभा के साथ करेगी। इस मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे।
 
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर कांग्रेस अपनी महत्वाकांक्षी 'दिल्ली न्याय यात्रा' का औपचारिक समापन बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जनसभा के साथ करेगी। इस मौके पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


राहुल गांधी के इस सभा में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पार्टी की रणनीति और आगामी एजेंडे का खुलासा करने की उम्मीद है। हालांकि उनका यात्रा के अंतिम दौर में शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन व्यस्त राजनीतिक गतिविधियों के कारण वह इसमें भाग नहीं ले सके। जनसभा के दौरान राहुल गांधी दिल्लीवासियों को न्याय यात्रा के संदेश और इसके नतीजों पर भी चर्चा करेंगे।

न्याय यात्रा की शुरुआत आठ नवंबर को हुई थी और इसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने किया। उन्होंने एक महीने तक चली इस यात्रा के दौरान दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर दौरा किया। यादव ने विभिन्न इलाकों में जाकर कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार किया और लोगों की समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान पार्टी ने दिल्ली के निवासियों के सामने कांग्रेस का विजन पेश किया, जिसमें स्थानीय मुद्दे बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दी गई। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस ने केजरीवाल सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए जनता को उनके शासन के विकल्प के रूप में अपनी नीतियों का भरोसा दिलाने की कोशिश की। कांग्रेस का मानना है कि न्याय यात्रा से जनता के साथ उसका संबंध मजबूत हुआ है और यह आगामी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें