फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति संग तस्करी में पहले भी पकड़ी गई: 2.5 करोड़ की हेरोइन के साथ महिला व एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Mon, 09 Dec 2024 06:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

बाहरी उत्तरी जिला नारकोटिक्स सेल नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में नशीले पदार्थ की तस्करी में लिप्त लोगों की पहचान कर रही है। निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम नियमित रूप से ड्रग तस्कर और सप्लायरों पर नजर रख रही थी।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी उत्तरी जिला नारकोटिक्स सेल ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 402 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर धंधे से जुड़े आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि बाहरी उत्तरी जिला नारकोटिक्स सेल नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में नशीले पदार्थ की तस्करी में लिप्त लोगों की पहचान कर रही है। निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम नियमित रूप से ड्रग तस्कर और सप्लायरों पर नजर रख रही थी। इसके लिए जिले में मुखबिरों को सक्रिय किया गया। सात दिसंबर को पुलिस को एक महिला सप्लायर के बारे में जानकारी मिली। 

सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस ने उसे नरेला इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने 102 ग्राम हेरोइन बरामद की। जांच में पता चला कि महिला को पहले उसके पति के साथ 2023 में गिरफ्तार किया गया था। महिला के पास से 14 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वहीं, उसके पास से 2.82 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। महिला जमानत पर थी जबकि उसका पति न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन


वहीं, अगले दिन पुलिस ने नरेला इलाके से जिलानी को गिरफ्तार किया। गांव उसैहता बदायूं उत्तर प्रदेश निवाली जिलानी के कब्जे से पुलिस ने तीन सौ ग्राम हेरोइन बरामद की। जांच में पता चला कि जिलानी के खिलाफ 2020 में असामाजिक गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि इन्हें हेरोइन की खेप कहां से मिली थी और धंधे में और कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें