फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो अब दंगे की राजनीति करेंगे राहुल गांधी?

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दंगा नियंत्रण में है। हालात सुधर रहे हैं, लेकिन इस बीच अब राजनीति शुरू होने वाली है। शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम नेताओं ने इलाके के हिंदू और मुस्लिम ब्लॉक का दौरा किया। करीब एक घंटे की रेकी में उन सभी स्थानों पर गए, जहां आगामी दिनों में राहुल गांधी पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ. शकील अहमद, कुलजीत नागरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह, विधायक दल के नेता हारून यूसुफ, त्रिलोकपुरी से पूर्व प्रत्याशी हरनाम सिंह, जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, पार्षद अंजना पारचा, गुरमीत कौर और राजीव वर्मा के अलावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल राशिद, मास्टर बाबूखान समेत तमाम नेता रेकी करने वालों में शामिल थे।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने की त्रिलोकपुरी की रेकी

ये नेता त्रिलोकपुरी के 15 ब्लॉक स्थित मस्जिद, 17 ब्लॉक के वाल्मीकि मंदिर के अलावा 27-28 ब्लॉक भी पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत की। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि त्रिलोकपुरी में पथराव या दो पक्षों में झड़प की कई घटनाएं पहले भी हुई हैं, लेकिन इस बार दंगे को राजनीति की तरफ मोड़ा जा रहा है।

कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि दंगे को सिर्फ त्रिलोकपुरी की राजनीति से जोड़कर नहीं देख सकते। यह पूरी दिल्ली की राजनीति को प्रभावित करेगा। इसके अलावा वहां एक हिस्से में मेट्रो निर्माण के कारण मकान टूटने और उसे दूसरे समुदाय के पास बसाने को लेकर भी तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

यही वजह है कि कांग्रेस के नेता अपने वोट बैंक बाल्मीकि समाज और मुस्लिम समुदाय को एकसाथ लेकर चलने की कोशिश में हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी दोनों समुदाय के लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि अभी उनके आने की तारीख तय नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें