फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: दिल्ली में रेहड़ी-पटरी वालों से मिले राहुल गांधी, मजदूरों के बीच बैठे दिखे; वीडियो आया सामने

Thu, 04 Jul 2024 03:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

किंग्सवे कैंप के लेबर चौक पर राहुल गांधी ने मजदूरों से बातचीत की। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल के आसपास काफी लोग जमीन पर बैठे दिख रहे हैं। राहुल मजदूरों के बीच में बैठे दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
मजदूरों से मिले राहुल गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को अचानक जीटीबी नगर में रेहड़ी-पटरी वालों और दिहाड़ी मजदूरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मजदूरों की समस्याएं सुनने के बाद उनके साथ काम भी किया। उन्होंने अचानक फावड़ा उठाकर सीमेंट मिलाया और दीवार की चिनाई भी की। उन्होंने राहुल गांधी लेबर चौक और एक निर्माण स्थल पर कुछ मजदूरों से बातचीत की।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने करीब एक घंटे तक रेहड़ी-पटरी वालों व मजदूरों से उनके जीवन की कठिनाइयों और रोजगार से जुड़ी समस्याओं को लेकर बात की। साथ ही मजदूरों को समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिलाया। राहुल गांधी ने उनसे सामान लाने वाले स्थान और उसका उपयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

इसके अलावा उन्होंने दिनचर्या व घरों की स्थिति के बारे में मालूम किया। राहुल गांधी को अपने बीच देखकर ही नहीं, बल्कि राहुल गांधी के उनके साथ जमीन पर बैठकर बात व काम करने पर वह काफी खुश दिखे। उन्हें लगा कि आखिर उनकी कोई तो सुध लेने आया है। उन्होंने काफी उत्सुक होकर कांग्रेस नेता को अपनी परेशानियां बताईं।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस ने राहुल गांधी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि ये मेहनती मजदूर हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके जीवन को सरल और भविष्य को सुरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में मजदूरों पर विशेष ध्यान देने का वादा किया था। राहुल गांधी कई माह पहले करोल बाग में अचानक मजदूरों, कामगारों से मिले थे। इस दौरान उन्होंने मैकेनिक के साथ काम किया था और उनसे बातचीत की थी।

हाथरस जाएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बाताया कि राहुल गांधी हाथरस भगदड़ हादसे के पीड़ितों से मिलने जाएंगे। केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी हाथरस जाने की योजना बना रहे हैं। वह वहां जाएंगे और प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे।'
विज्ञापन




हाथरस में सत्संग में मची भगदड़ में हुई 121 की मौत
हाथरस के सिंकदराराऊ क्षेत्र के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में मंगलवार को नारायण साकार हरि महाराज उर्फ भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में हुई 121 लोगों की मौत हो गई। जिनमें से 106 की पहचान यूपी के 17 जिलों के निवासियों के रूप में हुई है, जबकि छह देश के अलग अलग राज्यों के निवासी हैं। बाकी की पहचान के प्रयास जारी हैं। इन सभी को राज्य-केंद्र सरकार मिलकर मुआवजा देगी। हादसे में 38 लोग घायल हैं, जो खतरे से बाहर हैं। सीएम योगी ने बुधवार को खुद हाथरस के जिला अस्पताल में घायलों का हाल जाना। चश्मदीद घायलों से बात की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें