फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या इस फतवे के चलते दिल्ली के कार्यक्रम में नहीं आए रहमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार व ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान रविवार को दिल्ली में एक आयोजन में भाग लेने वाले थे मगर कुछ ऐसे कारण निकल आए कि उन्हें आखिरी मिनट पर अपना कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि शो के आयोजकों ने कहा कि इस कार्यक्रम को कुछ विशेष परिस्थितियों के कारण कैंसिल किया जा रहा है। वहीं सूत्रों का कहना है कि ऐसा एक फतवे के चलते हुआ है।

सूत्र ने कहा कि अब वो यहां आते तो मीडिया फतवे के बारे में सवाल पूछती। गौरतलब है कि मुम्बई के एक सुन्नी मुस्लिम संगठन ने रहमान के खिलाफ फतवा जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म मुहम्मद का संगीत देने पर लगा फतवा

बता दें कि मुंबई के एक संगठन ने इरानी फिल्म निर्माता माजिद मजिदी और ए.आर. रहमान के खिलाफ फिल्म 'मुहम्मदः मैसेंजर ऑफ गॉड' के लिए फतवा जारी किया है।

इस फिल्म का संगीत रहमान ने दिया है। यह मुहम्मद साहब के जीवन पर बनी पहला नाट्यरूपांतरण है। फतवा जारी करने वाले संगठन ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणनवीस और केंद्रीय गहमंत्री को भी पत्र लिखकर इस फिल्म को बैन करने की बात कही है।

हालांकि आयोजक अंत तक यह कहते रहे कि इसका कारण कोई फतवा नहीं है। रहमान की टीम के एक सदस्य ने बताया कि दिल्ली का ट्रिप इसलिए रद्द हुआ क्योंकि रहमान को कई और भी काम थे। रहमान काम को लेकर यूरोप की यात्रा पर हैं इसलिए वो दिल्ली नहीं आ सके।

हालांकि रहमान टीम के उस सदस्य ने ये भी कहा कि वो इस ट्रिप के रद्द होने की कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें