भारतीय टेनिस स्टार महेश भूपति की वजह से भारतीय टेनिस प्रेमियों की बड़ी हसरत पूरी होने जा रही है। दरअसल, भूपति की इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग में भाग लेने के लिए टेनिस जगत के दो दिग्गज खिलाड़ी भारत आ रहे हैं।
बहुत जल्द दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकविच को दिल्ली में खेलते नजर आएंगे। यही नहीं इनकी भिड़त इस साल के फैंच ओपन विजेता व दूनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल से होगा।
राफेल नडाल इंडिया एसेज और नोवाक जोकोविच यूएई फाल्कंस की ओर से खेलेंगे।
कब और कहां होगा मैच?
यह ऐतिहासिक मैच दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा और तारीख होगी आठ (8) दिसंबर। यानि की इसी साल आपकी इन दोनों को भारत में खेलते हुए देख पाएंगे।
अब तक दोनों के एक-दूसरे के खिलाफ खेले गए मैचों का आंकड़ा देखें तो रॉफेल नडाल का पलड़ा भारी है। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ अब तक खेले गए 42 मैच में, 23 बार जीत हासिल की है।
यही नहीं ग्रैंडस्लेम प्रतियोगिताओं में भी नडाल ने जोकोविच को 9 बार शिकस्त दी है। लेकिन हालिया प्रदर्शन को देखें तो जोकोविच का पलड़ा भारी नजर आता है।
मारिया शारापोवा भी भारत आ सकती हैं
हाल ही में सचिन तेंदुलकर पर बयान देकर भारतीय खेल प्रेमियों के बीच चर्चा की विषय बनी रूस की शानदार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा भी भारत आ सकती हैं।
इस लीग में चार देशों की चार टीमें खेलेंगी। इसमें मुंबई, दिल्ली, मनीला, सिंगापुर और दुबई टीमें शामिल है। इसमें उन दो दिग्गजों के अलावा मारिया शारापोवा, सेरेना विलियम्स, रोहन बोपन्ना, सानिया मिर्जा, एना इवानोविक, एंडी मरे, आंद्रे अगासी जैसे नामी खिलाड़ी भाग लेंगे।
हालांकि मैच दिल्ली, दुबई के अलावा सिंगापुर में भी खेले जाने हैं। ऐसे में भारतीय दर्शक कुछ खिलाड़ियों को लाइव देखने से महरूम रह सकते हैं। लेकिन आमतौर पर मैच दिल्ली-मुम्बई में ही होने हैं। लीग के टिकट अगले महीने से बिकने शुरू हो जाएंगे।