फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रनः रेडियो सिटी के आरजे ने नशे में रौंदी थी लोजपा नेता की स्कूटी, गिरफ्तार

Sun, 07 Jul 2019 06:48 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेडियो सिटी एफएम के जॉकी गिरफ्तार - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली के रायसीना रोड पर 30 जून को लोक जनशक्ति पार्टी की दिल्ली विंग के सचिव धीरज (37) की दुर्घटना में मौत की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस संबंध में रेडियो सिटी एफएम के सीनियर मैनेजर (सेल्स) और रेडियो जॉकी (आरजे) अंकित गुलाठी (34) को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उसे थाने से ही जमानत दे दी गई। उस रात अंकित चार-पांच पांच सितारा होटलों में पार्टी करने के बाद शराब के नशे में धुत्त था। हादसे के समय वह अपने मोबाइल पर वीडियो भी देख रहा था। रफ्तार, शराब का नशा और मोबाइल में वीडियो देखना हादसे की वजह बना। स्कूटी सवार धीरज की मौके पर ही मौत हो गई थी। धीरज के परिजनों ने प्रॉपर्टी विवाद में उसकी हत्या की आशंका जताई थी।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि 30 जून को रायसीना रोड पर सुबह 5:38 बजे अज्ञात काली कार ने एलजेपी नेता धीरज को स्कूटी समेत उड़ा दिया था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना की टीम ने छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज और कार के मड फ्लैप का एक टूटा हिस्सा मिला था। हादसे के समय कार की रफ्तार बेहद तेज थी, इसलिए पुलिस उसका रंग और मेक क्रेटा होने का ही पता लगा पाई। आसपास लगे 100 से अधिक कैमरों की सीसीटीवी फुटेज से भी कुछ खास हाथ नहीं लगा।

गहन तफ्तीश और विशेषज्ञों ने सुलझाई गुत्थी

पुलिस ने हुंडई कंपनी से एक्सपर्ट टीम बुलाकर टूटा मड फ्लैप दिखाया। पूरे देश में 22 हजार काली क्रेटा कार हैं। एक्सपर्ट ने बताया कि ऐसा मड फ्लैट क्रेटा के एक खास मॉडल में लगाया गया है। ऐसी 2267 गाडियां दिल्ली-एनसीआर में हैं। इनमें भी 300 काले रंग की हैं। पुलिस के विशेषज्ञों ने सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर डीएल और आखिरी का 6 निकाल लिया। इसके आधार पर दिल्ली में रजिस्टर्ड गाड़ियों की जांच के बाद तीन गाड़ियां छांटी गईं।
विज्ञापन


पुलिस की एक टीम ईस्ट पटेल नगर में अंकित गुलाठी के पास पहुंची। छानबीन के दौरान उसकी गाड़ी घर पर नहीं मिली। गाड़ी के मोती नगर में एक गैराज में होने का पता चला। पुलिस मोती नगर के गैराज पहुंची तो वहां से टूटी हुई कार बरामद हो गई। इसके बाद अंकित ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

रेडियो सिटी में सीनियर मैनेजर है अंकित

अंकित गुलाठी परिवार के साथ ईस्ट पटेल नगर में रहता है। उसने आईपी यूनिवर्सिटी से बीबीए के बाद आईआईपीएम से एमबीए किया है। उसने कई साल अलग-अलग रेडिया एफएम में रेडिया जॉकी की नौकरी की। फिलहाल वह रेडियो सिटी में सीनियर मैनेजर सेल्स है। 29 जून की रात वह दोस्तों के साथ था।

करीब 12:40 बजे वह नेहरू प्लेस के होटल इंटर कांटिनेंटल ईरोज पहुंचा। वहां जमकर शराब पी गई। इसके बाद 2:30 बजे सभी दोस्त होटल सम्राट पहुंचे। वहां भी शराब पी गई। इसके बाद आरोपी होटल पार्क कनॉट प्लेस पहुंचा। वहां भी उसने शराब पी। सुबह के समय वह दूसरे दोस्तों से मिलने के लिए एक अन्य पांच सितारा होटल जा रहा था। इसी दौरान 5:38 बजे उसने लीमेरेडियन होटल के पास धीरज की स्कूटी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें