फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया के सीडीओई में दाखिले की दौड़ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो नए बीएससी बायोसाइंसेज और ऑनलाइन एमबीए पाठ्यक्रम किए शुरू
विज्ञापन


-दस अगस्त तक उम्मीदवार ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन लर्निंग मोड के 49 डिस्टेंस और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में दाखिला की दौड़ शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिले के लिए ऑनलाइन 10 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए https://admission.jmi.ac.in/ लिंक पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इस वर्ष सीडीओई ने दो नए पाठ्यक्रम बैचलर ऑफ साइंस (बायोसाइंसेज) और एमबीए (ऑनलाइन मोड) शुरू किया है। दोनों पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के अंकों और साक्षात्कार के आधार पर होगा। इसके लिए एमबीए (ओडीएल) और बीएड में प्रवेश के लिए 22 अगस्त को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। केंद्र जामिया परिसर ही होगा।
विज्ञापन


दाखिला के लिए उम्मीदवार बीए (जनरल), बीकॉम, बीबीए, एमए, एमकॉम सहित कई स्नातक(यूजी) एवं स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के अलावा पीजी डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 31 अगस्त से 10 सितंबर तक चलेगी। सीडीओई के निदेशक प्रो. असलम खान ने कहा कि केंद्र ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जो उच्च शिक्षा और रोजगार बाजार की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप हों। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पात्रता संबंधी सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें