फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश, पुलिस और दमकल कर्मियों ने सुरक्षित उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
-आईपी इस्टेट इलाके की घटना, पीड़ित ने एनजीओ पर बकाया भुगतान न करने का लगाया आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिला के आईपी इस्टेट इलाके में सोमवार सुबह 51 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की कोशिश की। पुलिस और दमकल विभाग ने काफी देर समझा-बुझाकर उसे सीढ़ी की मदद से सुरक्षित नीचे उतार लिया।
मध्य जिला डीसीपी रोहित राजवीर सिंह के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़ा है। क्लब रोड पंजाबी बाग निवासी राम संवाद के पास रस्सी थी और वह फांसी लगाने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने उससे बातचीत शुरू की, फिर दमकल कर्मियों की मदद से उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में राम संवाद ने आरोप लगाया कि डीयूएसआईबी के शेल्टर होम संचालन से जुड़ी सेफ अप्रोच नामक एनजीओ ने उसका बकाया भुगतान नहीं किया, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने एनजीओ प्रतिनिधियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई उपलब्ध नहीं हो सका। बाद में पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की और शिकायत पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें