फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ्फ ये ट्रैफिक!: ग्रेटर नोएडा में तीन किमी तक लगी वाहनों की कतार, लोग रहे परेशान; पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा

Sat, 14 Sep 2024 11:03 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

निवासियों का कहना है कि गौड़ सिटी वन के पास एक कट बना हुआ है। वहां दोनों तरफ से वाहन आने से रास्ता जाम हो जाता है। सर्विस रोड पर वाहनों को खड़ कर दिया जाता है। शनिवार को दोपहर तक करीब तीन किमी तक जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी दिनभर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। सबसे अधिक परेशानी गौड़ सिटी वन और पाम ओलंपिया सोसाइटी के पास रही। सर्विस रोड पर करीब तीन किमी तक वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय निवासियों ने सोशल मीडिया पर पुलिस और प्रशासन से मदद मांगी। साथ ही प्राधिकरण व पुलिस के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला।

विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट में किसान चौक, एक मूर्ति, शाहबेरी के साथ-साथ हनुमान मंदिर गोलचक्कर पर जाम की समस्या आम है, लेकिन पिछले 15 दिन से तिगरी से किसान चौक आने वाले रास्ते पर जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। मुख्य सड़क के साथ सर्विस रोड पर जमा लग रहा है। पाम ओलंपिया सोसाइटी से लेकर गौड़ सिटी वन के गेट के सामने सबसे ज्यादा स्थिति खराब है। 

निवासियों का कहना है कि गौड़ सिटी वन के पास एक कट बना हुआ है। वहां दोनों तरफ से वाहन आने से रास्ता जाम हो जाता है। सर्विस रोड पर वाहनों को खड़ कर दिया जाता है। शनिवार को दोपहर तक करीब तीन किमी तक जाम लगा रहा। निवासियों ने गौड़ सिटी वन और पाम ओलंपिया सोसाइटी के सामने बने दोनों यू-टर्न को बंद करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें