फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : मान्यता पर उठे सवाल, स्कूल की कुंडली खंगालेगा प्रशासन

Tue, 12 Sep 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रद्युमन के बचपन की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न की हत्या के बाद अब प्रशासन स्कूल की कुंडली खंगालने में जुट गया है। रायन ग्रुप से जुड़े सभी स्कूलों की कुंडली तलाशी जाएगी। शुरुआत भोंडसी के स्कूल से होगी। इसके लिए उपायुक्त विनय प्रताप ने जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन


स्कूल की जमीन की लैंड रिकॉर्ड पटवारी से मांगी गई है, जबकि शिक्षा विभाग से मान्यता के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। स्कूल में हत्या की घटना के बाद तमाम तरह के सवाल अभिभावकों द्वारा उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पुराने घटनाक्रम भी सामने आने लगे हैं।

दो वर्ष पहले स्कूल में बच्चे की डूबने और बीते वर्ष एक छात्रा के कुचल कर मौत होने का मामला भी अब तुल पकड़ने लगा है। इसे देखते हुए प्रशासन अब इस स्कूल की कुंडली खंगलाने में जुट गया है। सबसे पहले स्कूल की मान्यता को लेकर सवाल उठने लगा है। आरोप है कि केवल भोंडसी के एक स्कूल के पास केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से मान्यता है, बाकी सेक्टर-40 और सेक्टर-31 के स्कूल के पास मान्यता ही नहीं है। सेक्टर-31 का स्कूल शैडो स्कूल के तौर पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बसों को लेकर भी सवाल है

प्रद्युमन का स्कूल - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-31 के पास मान्यता नहीं होने के बावजूद यहां के छात्रों को भोंडसी के स्कूल के अंतगर्त रजिस्ट्रेशन कराकर परीक्षा दिलाया जाता है। अब इस तरह की बातें सामने आने के बाद प्रशासन ने सभी रायन स्कूलों को लेकर काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा स्कूली बसों को लेकर भी सवाल है। आरोप है कि स्कूली बसें सुरक्षा के मानकों को पूरा नहीं करते हैं। 

जिला उपायुक्त विनय प्रताप का कहना है कि इस मामले में अब शिक्षा अधिकारी को जांच करने को कहा गया है। जबकि बसों के बारे में आरटीओ सह अतिरिक्त उपायुक्त को सौंपी गई है। दोनों से जल्द ही रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें