फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: द्वारका में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, टूटी सड़कें और मलबे से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। द्वारका में सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कों और निर्माण मलबे के उचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोग नाराज हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में निर्माण कार्य का मलबा फेंकने के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है। इसके कारण कई जगहों पर मलबा और गंदगी जमा रहती है। उनके मुताबिक, दिल्ली नगर निगम की सड़क सफाई मशीनें नियमित रूप से चलती हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर धूल और कचरा दिखाई देता है। कई इलाकों में कूड़ा समय पर नहीं उठाया जाता और सर्विस लेन की सफाई भी सही से नहीं होती। वहीं, कई फुटपाथ जर्जर हालत में हैं, जिससे पैदल चलने वालों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी जितेंद्र ने बताया कि सेक्टर द्वारका 6 और सेक्टर 10 चौक से सेक्टर 9 जाने वाली सड़क लंबे समय से टूटी हुई है, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। कई सर्विस लेन भी खुदी पड़ी हैं और उन्हें ठीक करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन का ध्यान मुख्य रूप से सड़क संख्या 224 के सौंदर्यीकरण पर है, जबकि बुनियादी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। निवासियों ने प्रशासन से निर्माण मलबे के निस्तारण की व्यवस्था करने, नियमित सफाई सुनिश्चित करने और टूटी सड़कों, सर्विस लेन तथा फुटपाथों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें