फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गड्ढा-मुक्त होंगी दिल्ली की सड़कें': मानसून से पहले PWD की बड़ी तैयारी, एक दिन में भरे जाएंगे 3,400 गड्ढे

Mon, 23 Jun 2025 09:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंगलवार को 3,400 गड्ढे भरकर 1400 किमी सड़कों को सुरक्षित करेगा। 200 से अधिक मेंटेनेंस वैन और 1,000 से अधिक कर्मचारी तैनात रहेंगे। विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह का कहना है कि मानसून से पहले दिल्ली की सड़कें गड्ढा-मुक्त होंगी।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी की सड़कों को गड्ढा-मुक्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा गड्ढे भरने का काम किा जाएगा। पीडब्ल्यूडी एक दिन के भीतर 3,400 गड्ढों को भरकर 1,400 किलोमीटर से अधिक सड़कों को सुरक्षित, सुगम और मानसून के लिए तैयार करेगा। 

विज्ञापन




विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के नेतृत्व में शुरू किए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य सिर्फ सड़कों की मरम्मत नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता को यह भरोसा देना है कि अब विकास में कोई कोताही कोई घोटाला और कोई बहाना नहीं चलेगा। मंत्री ने बताया कि पिछले चार महीने से गड्ढे भरने का काम लगातार चल रहा था। लेकिन अब मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है, इसलिए तय किया गया है कि एक ही दिन में 3,400 चिन्हित गड्ढों को भर दिया जाए। यह सिर्फ मरम्मत नहीं, जनता से किया गया वादा निभाने का दिन होगा। 

उन्होंने कहा कि यह पहल केवल दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि एक स्थायी और पारदर्शी प्रणाली की शुरुआत है। उन्होंने यह भी कहा कि हर इंजीनियर, सुपरवाइजर और मजदूर से यही कहता हूं कि यह दिन सिर्फ काम का नहीं, सेवा का है। गड्ढा भरना सिर्फ कोलतार डालना नहीं है, यह उस नागरिक के लिए राहत है जो हर दिन इन सड़कों से गुजरता है। मंत्री ने साफ किया की पीडब्ल्यूडी ने अब तक 150 किमी की सड़क बनी दी है और बाकी 100 किमी भी कुछ दिनों में तैयार हो जाएगी। अगले मार्च तक 500 किमी सड़क बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


200 से अधिक मेंटेनेंस वैन होगी तैनात
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली भर में 200 से अधिक मेंटेनेंस वैन उन्नत मरम्मत तकनीक और हाई-क्वालिटी मटीरियल से लैस तैनात होंगी। साथ ही 70 एई और 150 जेई समेत 1,000 से अधिक मजदूर, इंजीनियर और सुपरवाइज़र ग्राउंड पर तैनात रहेंगे। हर गड्ढे की मरम्मत से पहले और बाद की भू-टैग्ड और टाइम-स्टैम्प फोटो ली जाएंगी। हर ज़ोन के लिए एक जोनल एई और एक वरिष्ठ अभियंता को जवाबदेह बनाया गया है। लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई होगी। इसके अलावा स्थानीय विधायक पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और जनता से सीधा संवाद रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें