फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पीडब्ल्यूडी मंत्री ने यूजीआर, सड़क, जलापूर्ति और ड्रेनेज कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम विहार में विकास को नई रफ्तार देने वाली 114 करोड़ की परियोजनाओं को जांचने पहुंचे
विज्ञापन

-जल एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के साथ सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और विधायक चंदन कुमार चौधरी थे

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर दिल्ली सरकार के जल एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और विधायक चंदन कुमार चौधरी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 114 करोड़ रुपये की लागत से संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में अंडरग्राउंड रिजर्वायर (यूजीआर), सड़कों का निर्माण, जलापूर्ति व्यवस्था, नालों का निर्माण व सफाई, सीवर और ड्रेनेज सिस्टम, पेयजल पाइपलाइन तथा पीडब्ल्यूडी से जुड़े अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि संगम विहार में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विकास कार्यों की सतत निगरानी करें और अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। इस दौरान सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के आपसी समन्वय से संगम विहार को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। आने वाले समय में यहां बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। दूसरी तरफ, विकास कार्यों को लेकर विधायक चंदन कुमार चौधरी ने बताया कि सरकार की योजना हर घर तक नल से जल पहुंचाने की है। इसके लिए संगम विहार में साढ़े तीन एकड़ जमीन डीडीए से दिल्ली जल बोर्ड को उपलब्ध कराई गई है, जिस पर जल्द ही यूजीआर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही दक्षिणी दिल्ली में एमबी रोड को जलभराव से मुक्त करने के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से 11 किलोमीटर लंबा ड्रेन एमबी रोड के दोनों ओर लाडो सराय से पुल प्रहलादपुर तक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें