दिल्ली के पंजाबी युवा संगठन ने सुख विहार तिकोना पार्क में लोहड़ी के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पंजाबी गायक जनरल मान ने प्रस्तुती दी। उन्होंने इस कार्यक्रम को और भी ज्यादा हर्षोउल्लास से भर दिया।
संगठन के महासचिव सुरेंद्र भोला ने लोहड़ी के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसका इतिहास सुंदरी और मुंदरी दो बहनों से जुड़ा है जिसको अब्दुल्ला नामक डकैत ने अपनी बेटी बनाकर उनका ब्याह रचाया था तबसे ही पंजाबी समाज इस त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं।
बेटे की शादी होने पर बेटे के पैदा होने पर तो ये त्योहार मनाया ही जाता है पर अब तो बेटियों के जन्म पर भी पंजाबी समाज द्वारा इस त्यौहार को मनाया जाता है। इस अवसर पर कृष्णानगर के एमएलए एसके बग्गा भी मौजूद थे साथ ही संगठन के प्रधान अशोक लाली, संरक्षक अशोक आदि लोग मौजूद थे।