फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जाम मुक्त होगा पंजाबी बाग से राजा गार्डन, डबल होंगे सिंगल फ्लाईओवर

Fri, 30 Sep 2022 07:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कॉरिडोर डेवलपमेंट और फ्लाईओवर निर्माण योजना के तहत लोक निर्माण विभाग के मंत्री मनीष सिसोदिया ने 352.3 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पंजाबी बाग से राजा गार्डन तक के फ्लाईओवर का दोहरीकरण व विस्तार के कार्यों का शिलान्यास किया। 
विज्ञापन
जाम मुक्त होगा पंजाबी बाग से राजा गार्डन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग से राजा गार्डन के बीच लगने वाला भारी जाम जल्द ही खत्म हो जाएगा। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए बृहस्पतिवार को कॉरिडोर डेवलपमेंट और फ्लाईओवर निर्माण योजना के तहत लोक निर्माण विभाग के मंत्री मनीष सिसोदिया ने 352.3 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पंजाबी बाग से राजा गार्डन तक के फ्लाईओवर का दोहरीकरण व विस्तार के कार्यों का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन


इस योजना के तहत पंजाबी बाग स्थित दोनों 2-2 लेन के वन-वे सिंगल फ्लाईओवर डबल किए जाएंगे। प्रोजेक्ट में दोनों फ्लाईओवर की 1-1 लेन को बढ़ाकर 3 लेन का किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों फ्लाईओवर के साथ 3-3 लेन के नए फ्लाईओवर तैयार किए जाएंगे, जिससे फ्लाईओवर टू-वे हो जाएंगे। साथ ही पंजाबी बाग से राजा गार्डन तक 1400 मीटर तक विस्तार भी किया जाएगा। 

इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विजन है कि दिल्ली की सड़कें सुंदर दिखें और जब लोग अपने घर से बाहर निकलें तो उन्हें सुगम ट्रैफिक मिले। इस दिशा में पीडब्ल्यूडी और हमारे इंजीनियर्स दिन-रात काम कर रहे हैं। पंजाबी बाग में फ्लाईओवर का दोहरीकरण व विस्तार मौजूदा सड़क से ट्रैफिक का लोड कम कर दिल्ली की तरक्की में गेम चेंजर साबित होगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज दिल्ली मॉडल की चर्चा पूरे देश में हो रही है। 
विज्ञापन


पिछले 7 साल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में शानदार काम हुए हैं। वह न केवल सपने दिखाते हैं, बल्कि उन्हें सच करके भी दिखाते हैं। अरविंद केजरीवाल देश में एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनकी डिक्शनरी में ‘नहीं हो सकता है’ शब्द तो है ही नहीं। 

विज्ञापन

एलिवेटेड रोड पर शिफ्ट हो जाएगा ट्रैफिक
प्रोजेक्ट बनने के बाद यहां से गुजरने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा। इस सड़क पर रोहतक रोड (एनएच-10) के साथ उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, गुरुग्राम, एनसीआर के अन्य हिस्सों से रोज लोग आते हैं। मौजूद वन-वे फ्लाईओवर के कारण जाम की समस्या बनती है। इस कॉरिडोर के निर्माण से मौजूदा रोड का ट्रैफिक एलिवेटेड रोड पर शिफ्ट हो जाएगा। 

ये होगा प्रोजेक्ट
  • ईएसआई अस्पताल से पंजाबी बाग क्लब रोड तक 6 लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण।
  • पंजाबी बाग स्थित दोनों मौजूदा 2 लेन वाले वन-वे फ्लाईओवर की क्षमता बढ़ाकर वहां 6 लेन के टू-वे फ्लाईओवर का निर्माण।
  • ईएसआई अस्पताल के पास मौजूदा सबवे रैंप को कैरिजवे के दोनों ओर सर्विस रोड की ओर स्थानांतरित करना।
  • इनके अतिरिक्त आरसीसी ड्रेन, फुटपाथ, मौजूदा रोड का सुदृढ़ीकरण व आर्ट-वर्क का निर्माण। 

  ये होगा फायदा
  • इन फ्लाईओवर से रोजाना गुजरेंगे 1.25 लाख वाहन।
  • 18 लाख लीटर ईंधन की होगी प्रतिवर्ष बचत।
  • हर साल कम होगा 1.60 लाख टन कार्बन गैस का उत्सर्जन। 
  • हर साल होगी जनता के 200 करोड़ रुपये की बचत।
  • 1.5 साल में पूरी तरह फ्ला ओवर की लागत की रिकवरी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें