फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एक्शन मोड में पंजाब पुलिस, कुमार विश्वास के बाद अलका लांबा के घर पहुंची

Wed, 20 Apr 2022 02:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अलका लांबा से पहले आज सुबह ही पंजाब की रोपड़ पुलिस कवि कुमार विश्वास के घर पहुंची और उन्हें समन जारी किया।
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस बुधवार सुबह से ही एक्शन मोड में है। आप के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास के बाद अब पंजाब पुलिस आप की पूर्व विधायक व कांग्रेस नेत्री अलका लांबा के घर पहुंची है।

विज्ञापन


यह जानकारी अलका लांबा ने खुद अपने ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा, पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है। इससे पहले जब पंजाब पुलिस कुमार विश्वास के घर पहुंची थी तब भी अलका ने एक ट्वीट कर लिखा था अब समझ आ रहा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए।

अलका ने उस ट्वीट में लिखा, 'अब समझ आ रहा होगा कि आप को पुलिस क्यों चाहिए थी.. भाजपा की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज दबाने के लिए। थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी।'
विज्ञापन




सुबह सात बजे पहुंची थी विश्वास के घर पुलिस

बुधवार सुबह 7:00 बजे पंजाब पुलिस के निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी कवि कुमार विश्वास के गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस निरीक्षक ने उन्हें एक मामले में नोटिस तामील कराया। 

विज्ञापन


इन धाराओं में दर्ज हुआ है विश्वास के खिलाफ केस
कुमार विश्वास के खिलाफ रोपड़ थाने में धारा 153, 153ए, 323, 341, 506, 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। रोपड़ पुलिस ने गाजियाबाद पहुंचकर कुमार विश्वास के घर पर समन रिसीव करवाया। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कुमार विश्वास द्वारा केजरीवाल के खिलाफ सार्वजनिक किए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने ये केस दर्ज किया है। वीडियो के जरिए विश्वास ने केजरीवाल पर खालिस्तानियों से सम्बंध का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें