फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2008 में पंजाब से फिलीपींस गया था युवक, मनीला में हुई ठगी, भारत में आरोपी बनकर हुआ गिरफ्तार

Tue, 20 Oct 2020 10:46 AM IST
प्राची प्रियम पुरुषोतम वर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
संगरूर, पंजाब के एक व्यक्ति के साथ फिलीपींस में ठगी हुई। वहां उससे लाखों रुपये ठग लिए गए। युवक भारत पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। युवक के पासपोर्ट पर भारत आने व जाने की मुहर गलत लगी हुई थी। 
विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्जकर संगरूर, पंजाब निवासी रिजपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि इमिग्रेशन विभाग ने आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस को लिखित में शिकायत दी थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस अधिकारियों के अनुसार वीपीओ-गांव धानेर, जिला संगरूर पंजाब निवासी रिजपाल सिंह(38) 18 अक्तूबर की रात मनीला से भारत आया था। आईजीआई एयरपोर्ट पर रिजपाल सिंह का पासपोर्ट चेक किया गया तो उनके पासपोर्ट पर वर्ष 2012 में भारत से जाने व आने की दो फर्जी मुहर लगी हुई थी। 
विज्ञापन


जबकि ये व्यक्ति वर्ष 2012 में न तो भारत आया और न ही भारत गया। इमिग्रेशन विभाग को उसका पिछला रिकॉर्ड नहीं मिला। मामला दर्ज कर एसआई अजय कुमार मिश्रा ने रिजपाल सिंह को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता लगा कि रिजपाल सिंह वर्ष 2008 में मनीला गया था। उसके बाद वह कभी भारत नहीं आया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रिजपाल सिंह ने बताया कि मनीला में रिजपाल सिंह के पासपोर्ट की अवधि खत्म हो गई थी। मनीला में अवधि बढ़ाने के लिए पासपोर्ट दिया था। इस एजेंट ने रिजपाल सिंह से 50-50 हजार दो बार में ले लिए थे। 

आरोपी का कहना है कि इसी एजेंट ने उसके वर्ष 2012 में भारत आने व जाने की फर्जी मुहर लगाई थी। रिजपाल सिंह फिलीपींस में ड्राइवर की नौकरी करता था। एसआई अजय कुमार मिश्रा की टीम रिजपाल सिंह के दावे की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर जल्दी विदेश मंत्रालय के जरिए फिलीपींस की पुलिस से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें