फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : बिगुल बजते ही दावेदारों में बढ़ी सरगर्मी

Thu, 10 Sep 2015 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही गांवों में सरपंच पद के दावेदारों में सरगर्मी बढ़ गई। मंगलवार शाम से ही लोगों ने अपने-अपने बैनर-पोस्टर लगाना शुरू कर दिया। यही नहीं दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ बैठक  कर जीत के लिए बिसात बिछानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, फरीदाबाद में पंचायत चुनाव पहले चरण में यानी 4 अक्तूबर को कराए जाएंगे। इसे देखते हुए संभावित प्रत्याशियों ने मंगलवार शाम से ही प्रचार करना शुरू कर दिया।

हालांकि कई दावेदार तो पहले से ही गांव के कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे लेकिन उनकी सरगर्मी बढ़ गई है। गांव के मतदाताओं को कैसे अपनी ओर किया जाए, इसे लेकर समर्थकों के साथ रणनीति तैयार होने लगी है।
विज्ञापन


गांवों में जो बैनर-पोस्टर लग रहे हैं उनमें ज्यादातर युवा हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार सरकार के शैक्षणिक योग्यता लागू करने के बाद बुजुर्गों की संख्या कम ही रहेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें