फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : प्रचार थमा, मतदाताओं के घरों तक तांक-झांक

Sat, 23 Jan 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात में रविवार यानी 24 जनवरी को नूंह और तावडू खंड की डेढ़ सौ से अधिक पंचायतों के लिए पंच-सरपंच, जिला परिषद और पंचायत समिति के वार्ड सदस्य चुनने के लिए मतदान होने जा रहा है।
विज्ञापन


इस चुनाव के लिए प्रचार मुहिम थम गई है। शुक्रवार और शनिवार की रात ठंड़ और कोहरा होने के बावजूद सरपंच और पंच प्रत्याशियों ने गांवों में मतदाताओं के घरों तक तांक-झांक जारी रखी।

कुछ गांवों में मतदाताओं को धनबल के आधार पर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए उम्मीदवारों को दबाव डालते हुए देखा गया है। देर रात में उम्मीदवार एक दूसरे की वोट काटने की जुगत में घरों में घुसते और निकलते नजर आए।
विज्ञापन


उधर कोहरे की वजह से नूंह से चलने वाली बस सेवाओं पर बुरा असर पड़ा। पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका की ओर से आने वाले अधिकांश बस सेवाएं देरी से नूंह पहुंची जबकि निजी वाहनों की संख्या भी कम नजर आई।

उधर निजी स्कूलों के अलावा कुछ बिना परमिट के चल रही बसों को भी प्रशासन ने पंचायत चुनाव के लिए यातायात नियमों के तहत काबू करके उनको मतदान केन्द्रों तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचवाने के लिए झोंक दिया गया।

उधर बस अड्डा नूंह से लम्बी दूर की बस सेवाओं में यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से चालक और परिचालक परेशान नजर आए और बदलते मौसम और पंचायत आम चुनाव की वजह से हरियाणा रोडवेज को मेवात में लाखों रुपए का नुकसान पिछले तीन दिनों में हुआ है।

इसके दूसरी तरफ रोडवेज की बसों में यात्रियों की कमी और जीएम के चुनाव डयूटी में व्यस्त हो जाने की वजह से रोडवेज का टिकट चैंकिंग स्टाफ की गतिविधियां भी सुस्त पाई गई हैं।

इस वजह से भी हरियाणा सरकार के खजाने को पहुंचने वाली दैनिक आय बुरी तरह प्रभावित हुई है। बता दें कि शुक्रवार को शनिवार को नूंह डिपो से 98 में से 80 बसों का संचालन हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें