फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत अनुसार हो रही है मास्क की खरीद,  निरंतर काम में जुटे हैं स्वास्थ्य कर्मचारी : डॉ. रणदीप गुलेरिया 

Wed, 25 Mar 2020 10:46 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : ani
विज्ञापन

एम्स दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बुधवार को जानकारी दी कि सभी स्वास्थ्य कर्मचारी - डॉक्टर, नर्सिंग अधिकारी, ओटी तकनीशियन, प्रशासनिक कर्मचारी निरंतर काम कर रहे हैं। कुछ लोग झज्जर में मरीजों की निगरानी कर रहे हैं, कुछ कोरोना रोगियों की देखभाल के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसके लिए हमने कई पूर्वाभ्यास किए हैं।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हम अपने डॉक्टरों के लिए अधिक सुविधाएं बना रहे हैं ताकि वे आराम कर सकें और ब्रेक ले सकें। हम कोशिश कर रहें है कि कर्मचारियों को पर्याप्त आराम मिल सके और यदि मामलों की संख्या बढ़े तो वे बाद में काम कर पाएं।

डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि हम आवश्यकतानुसार पीपीई-एन 95 मास्क खरीद रहे हैं। कमी होने की स्थिति में खुद मास्क का उत्पादन करने के लिए  तरीकों की तलाश में हैं। यदि हम मास्क में दोबारा उपयोग योग्य चीजों को अच्छी तरह से जीवाणुरहित कर सके तो कमी होने पर हम तो उनका पुन: उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


हमने पिछले कुछ दिनों में कई वेंटिलेटर और मॉनिटर खरीदे हैं। हमारी योजना है कि हम जरूरत पढ़ने पर ट्रामा सेंटर और बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी सेंटर को कोरोना अस्पताल में बदल सकें। वहां लगभग 200 बिस्तर की सुविधाएं दी जा सकती है। झज्जर में भी हमारे पास एक बड़ी सुविधा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें